Los Angeles में आग भड़कने से सबकुछ तबाह… Elon Musk व Priyanka Chopra ने दिखाया भयावह मंजर

Los Angeles में आग भड़कने से सबकुछ तबाह… Elon Musk व Priyanka Chopra ने दिखाया भयावह मंजर

लॉस एंजेलिस में जंगल में आग की वजह से 30 हजार लोग बेघर हो गए हैं। कैलिफोर्निया के गवर्नर ने इमरजेंसी घोषित की है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी, जो अपने परिवार के साथ उसी शहर में रहती हैं। आग की स्थिति को लेकर चिंता जताई।

कैलिफोर्निया का लॉस एंजेलिस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, लेकिन अभी यह डर के साये में जी रहा है। यहां लगी भीषण आग लोगों को सबकुछ उनकी आंखों के सामने तबाह कर रही है। वह सिर्फ आंखों में आंसू लिए इस मंजर को देखने के लिए मजबूर हैं।

फायर ब्रिगेड की लाख कोशिशें भी आग को काबू में नहीं कर पा रही हैं। इन हालातों को देखते हुए कैलिफोर्निया के गर्वनर गेविन न्यूजॉम ने शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। उन्होंने सलाह दी है कि कोई अपने घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि जान का खतरा हो सकता है।

एलोन मस्क व प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भयावह तस्वीरें…

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने आग की भयावह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कुछ वीडियो भी बनाए हैं, जिसको देखकर पता लग रहा है कि यह आग कितनी भीषण है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्या है लॉस एंजेलिस का माहौल?

1. प्रियंका चोपड़ा का घर लॉस एंजेलिस में है, यहां वह अपने पति निक जोनस व मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रहती हैं। उन्होंने अपने घर से ही इस त्रासदी से जुड़े पोस्ट इंस्टा पर डाले हैं।
2. उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस भयानक आग ने कई लोगों को अफेक्ट किया है। मेरी उनके साथ संवेदनाएं हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आज रात हम सभी सुरक्षित रहें।
3. प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सड़क पर कुछ ही कारें दिखाई दे रही हैं। जंगल में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही है। लॉस एंजेलिस में आग ने हजारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया है।
4. ग्लोबन आइकॉन ने अपने दूसरे वीडियो में फायर ब्रिगेड टीम के काम की सराहना की है। उन्होंने इंस्टा पर लिखा कि इस भयावह स्थिति में भी काम कर रहे बहादुरों को सलाम। पूरी रात आग से अफेक्ट हुए परिवारों की मदद करने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद।