मनु भाकर से तीसरे पदक की उम्मीद, 25 मीटर शूटिंग में क्वालिफाइंग मुकाबला आज… पढ़ें पूरा शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक में आज भारतीय खिलाड़ी निशानेबाजी और बैडमिंटन सहित एथलेटिक्स, तीरंदाजी, नौकायान, गोल्फ, जूडो और नौकायन मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में आज से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। साथ ही लक्ष्य सेन चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे।
पेरिस ओलंपिक के लिहाज से गुरुवार को भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पीवी सिंधु, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी और मुक्केबाज निखत जरीन बाहर हो गईं। हालांकि,स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर 3 पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को और मजबत किया। अब भारत की उम्मीद पेरिस ओलंपिक में दो बार की कांस्य पदक विजेता मनु भाकर से है।
मनु भाकर आज 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। 25 मीटर पिस्टल में यह उनका ओलंपिक में पहला मुकाबला होगा। मनु भाकर दोपहर 12:30 बजे मुकाबला खेलेंगी। रैपिड राउंड दोपहर 3:30 बजे खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल शनिवार को होंगे।

लक्ष्य सेन का भी मुकाबला आज
आज भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पर भी सभी की निगाहें होंगी। लक्ष्य सेन शाम 6:30 बजे पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन से भिड़ेंगे।
क्वार्टर फाइनल में भारतीय हॉकी टीम
क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा चुकी भारतीय पुरुष हॉकी टीम यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। यह भारत का साथ ग्रुप चरण का अंतिम मुकाबला होगा।