39 रुपए महंगा हुआ 19 KG कमर्शियल सिलेंडर, सितंबर माह के लिए घरेलू रसोई गैस के दाम भी जारी
पिछले कई महीनों से कमर्शियल सिलेंडर के दाम ऊपर-नीचे होते रहे हैं। जुलाई 2024 में दाम कुछ कम हुए थे, तो सितंबर में फिर बढ़ा दिए गए। आम आदमी के लिए अच्छी बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती है। सितंबर माह के लिए दामों की समीक्षा के बाद 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 39 रुपए महंगा कर दिया गया है। बढ़ी हुई कीमत रात 12 बजे बाद से लागू हो गई है।
अच्छी बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 39 रुपये की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 1,691.50 रुपये हो गया है।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम
1. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2. 14.2 किलोग्राम वाले एक सिलेंडर की कीमत 802 रुपये बनी रहेगी।
3. हालांकि, राज्यवार इस कीमत में मामूली बदलाव देखने में आ सकता है।
4. मसलन, राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है।
5. बंगाल की राजधानी कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है।
6. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में घरेलू सिलेंडर 802.50 रुपये में मिलता रहेगा।
इसी तरह, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इसके दाम 818.50 रुपए रहेंगे।