अलास्का में 8.7 तीव्रता के भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, 9 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा
रूस में स्थानीय समयानुसार सुबह 8.35 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 4.25 बजे) भूकंप आया। हालांकि सखालिन, अलास्का और हवाई द्वीप ज्यादा आबादी वाले क्षेत्र नहीं हैं, लेकिन यदि सुनामी आती है, तो अन्य क्षेत्रों में भी तबाही मच सकती है। रूस में भूकंप के तेज झटके (Russia Earthquake) महसूस हुए हैं। कैमचटका में भूकंप की तीव्रता 8.8 दर्ज की गई। वहीं सखाली, अलास्का और हवाई द्वीप में 8.7 की तीव्रता रही। भूकंप के बाद ज्वालामुखी फटने की भी सूचना है।
तत्काल सुनामी की चेतावनी जारी की गई। कुछ ही घंटों बाद रूस और जापान में सुनामी की लहरें देखी गईं। अमेरिकी सहित आसपास के कई छोटे-बड़े द्वीपों पर अलर्ट है और करीब 9 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। अलास्का के जिस हिस्से में भूकंप आया है, रूस और अमेरिका के परमाणु हथियार रखे जाते हैं। यदि परमाणु हथियारों को क्षति पहुंची तो रेडिएशन का खतरा भी होगा। जापान में फुकुशिमा परमाणु संयंत्र खाली करवा लिया गया है।
अमेरिका में अलर्ट, एक्शन में डोनाल्ड ट्रंप
भूकंप के बाद अमेरिका में अभी अलर्ट किया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पोस्ट के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। साथ ही सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। कैलिफोर्निया और लॉस एंजिल्स में भी लोगों को समुद्र तटों से दूर जाने को कहा गया है।

किन-किन देशों और द्वीपों में सुनामी का खतरा
3 मीटर से ज्यादा ऊंची सुनामी लहरों की आशंका:
इक्वाडोर, रूस, उत्तर-पश्चिमी हवाई द्वीप समूह
1 से 3 मीटर ऊंची सुनामी की आशंका:
चिली, कोस्टा रिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, गुआम, हवाई, जापान, जार्विस द्वीप, जॉनस्टन एटोल, किरिबाती, मिडवे द्वीप, पाल्मायरा द्वीप, पेरू, समोआ, सोलोमन द्वीप समूह
0.3 से 1 मीटर ऊंची सुनामी की आशंका:
अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, चुक, कोलंबिया, कुक द्वीप समूह, अल साल्वाडोर, फिजी, ग्वाटेमाला, हाउलैंड और बेकर द्वीप समूह, इंडोनेशिया, केरमाडेक द्वीप, कोसरे, मार्शल द्वीप, मेक्सिको, नाउरू, न्यू कैलेडोनिया, न्यूजीलैंड, निकारागुआ, नियू, उत्तरी मारियाना द्वीप, पलाऊ, पनामा, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, पिटकेर्न द्वीप, पोह्नपेई, ताइवान, टोकेलाऊ, टोंगा, तुवालु, वानुअतु, वेक द्वीप, वालिस और फ़्यूचूना, अमेरिकी समोआ
0.3 मीटर से कम ऊंची सुनामी की आशंका:
ब्रुनेई, चीन, उत्तर कोरिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया (कोरिया गणराज्य), वियतनाम