आखिर कौन हैं एलन मस्क की ट्रांसजेंडर बेटी, टेस्ला के मालिक के लिए कहा- पापा मुझे करते थे परेशान
एलन मस्क के दावे को उनकी ट्रांसजेंडर बेटी ने गलत बताया है। मस्क ने कहा था कि उनके सबसे बड़े बेटे की वोक माइंड वायरस ने जान ली थी। ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन ने कहा कि मैं हमेशा यही कोशिश में रही कि मैं अपने पिता (एलन मस्क) को लिंग के बता सकूं, लेकिन उन्होंने मुझे परेशान किया।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और उनकी ट्रांसजेंडर बेटी विवियन जेना विल्सन के रिश्ते खराब हो चुके हैं। बीते दिनों एलन मस्क ने एक इंटरव्यू में विवियन जेना विल्सन के बारे में बात की थी। उनके दावों को गलत बताते हुए विवियन ने कहा कि उनकी कहानी मनगढ़ंत है। मेरा उनके साथ कोई रिश्ता नहीं है।
एलन मस्क के इंटरव्यू का अंश
एक इंटरव्यू में एलन मस्क ने कहा था कि कोविड के दौरान डॉक्टर्स ने सर्जरी के पेपर्स पर धोखे से साइन करवाए थे। उनको नहीं पता था कि यह कागजात किस बारे में हैं। उनके बेटे की वोक माइंड वायरस ने जान ले ली। उन्होंने कहा कि लिंग-पुनर्मूल्यांकन सर्जरी एक बाल विकृति है। यह नसबंदी है, जिसके खिलाफ वह लड़ते रहेंगे।

मस्क ने जॉर्डन पीटरसन को इंटरव्यू देते हुए कहा कि जेंडर बदलने की इस सर्जरी के कारण मैंने अपना बेटा खो दिया। विल्सन बचपन से समलैंगिक था। वह जब चार का था, तब मुझे इस बात की जानकारी हुई थी। वह मेरे लिए जैकेट चुनता था। उनको देख वह बहुत खुश होता था। मेरे लुक को शानदार बताता था। वह संगीत और थिएटर से प्यार करता था। उसको यह सब करना पसंद था, लेकिन वह कभी लड़की नहीं था।
मस्क की पूरी कहानी झूठी- विल्सन
विल्सन ने सामने आकर मस्क की कहानी को मढ़गढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कुछ नहीं हुआ था। मैंने कभी उनके लिए जैकेट नहीं चुनी। मैंने कभी उनको देखकर शानदार नहीं कहा है।
मुझे मस्क ने किया परेशान- विल्सन
विल्सन ने कहा कि मैंने बहुत कम समय उनके साथ बिताया है। मेरा ज्यादातर समय उनसे अलग ही बीता है। मैं उनके साथ थी, तब वह मुझे परेशान करते थे, क्योंकि मैं खुद में स्त्री होना महसूस करती थी। उनको यह विचित्र लगता था। मैंने उनको समझाने का प्रयास भी किया।