‘मेरी हल्दी है, जाने दो’… ट्रैफिक पुलिस ने रोका, तो इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर आंचल अरोड़ा ने लगाई गुहार, वीडियो वायरल

‘मेरी हल्दी है, जाने दो’… ट्रैफिक पुलिस ने रोका, तो इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर आंचल अरोड़ा ने लगाई गुहार, वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर आंचल अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में है। उनकी शादी की रस्में चल रही हैं, लेकिन इससे पहले उनकी कार का चालान कटते-कटते बच गया। आंचल ने बताया कि उनकी हल्दी की रस्म होने वाली है तो पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के कार को जाने दिया।

इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर आंचल अरोड़ा जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभी उनकी हल्दी की रस्म हो रही है। आंचल जब कार में सवार होकर जा रही थी, तब ट्रैफिक पुलिस ने उनको रोक लिया। आंचल ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किसी तरह के ट्रैफिक उल्लंघन पर पुलिस कार को रोकती है। इस पर आंचल अपने हाथों में रची मेहंदी दिखाकर कहती हैं कि आज मेरी मेहंदी है, जाने दो।

पुलिस बोली- मुंह मीठा करवा कर जाना

शादी और मेहंदी की बात सुनकर पुलिस वाले भी नर्म पड़ गए। उन्होंने आंचल की कार को जाने दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि मुंह मीठा करवा कर जाना। इस पर आंचल लड्डू खिलाने की बात करती है।

आंचल के साथ कार में कुछ और लड़कियां नजर आ रही हैं। सभी रवाना होने पर पुलिस का शुक्रिया अदा करते हैं। कार की अगली सीट पर बैठे किसी व्यक्ति का फिल्माया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ ही देर में 3.6 मिलियन व्यूज मिल गए। कार चली रही लड़की ने पुलिस वालों का धन्यवाद किया लड्डू का डिब्बा लाने का वादा किया। आंचल ने खुद भी कहा कि वह अपने हल्दी समारोह के बाद मिठाई बांटेंगी।