नीतीश सरकार में कौन बनेगा मंत्री सामने आई लिस्ट, प्रेम कुमार होंगे स्पीकर, 11 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह

नीतीश सरकार में कौन बनेगा मंत्री सामने आई लिस्ट, प्रेम कुमार होंगे स्पीकर, 11 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह

बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार आज सुबह 11:30 बजे अपने 10वें कार्यकाल की शपथ लेंगे। मंत्रियों को बुलावा भेजने का सिलसिला बुधवार देर रात से ही शुरू हो गया था। नए कैबिनेट की तस्वीर साफ होती दिख रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का नया स्पीकर बनाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद का स्वरूप भी लगभग तय माना जा रहा है।  सबसे अहम निर्णय के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को विधानसभा का नया स्पीकर बनाए जाने की तैयारी है। लंबे अनुभव और संगठनात्मक पकड़ के आधार पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

भाजपा कोटे से 14 नामों को बुलावा

भाजपा खेमे से कुल 14 विधायकों को मंत्री पद के लिए फोन गया है। इसमें नए और अनुभवी चेहरों का संतुलन रखा गया है। इन नामों में शामिल हैं-

  • प्रेम कुमार
  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • रामकृपाल यादव
  • श्रेयसी सिंह
  • संजय टाइगर
  • नारायण शाह
  • रामा निषाद
  • नितिन नवीन
  • सुरेंद्र मेहता
  • लखेंद्र पासवान
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • प्रमोद चंद्रवंशी

सबसे अधिक चर्चा श्रेयसी सिंह की

इनमें सबसे अधिक चर्चा श्रेयसी सिंह की है। जमुई से दूसरी बार विधायक बनीं श्रेयसी एक अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं और कॉमनवेल्थ गोल्ड जीत चुकी हैं। युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के तौर पर उनका मंत्री बनना महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

जदयू कोटे से भी 5 विधायकों को मिला संकेत

जदयू की ओर से जिन विधायकों से संपर्क किया गया है, वे हैं-

  • श्रवण कुमार
  • बिजेंद्र यादव
  • विजय चौधरी
  • अशोक चौधरी
  • लेसी सिंह

नीतीश के भरोसेमंद सहयोगियों में हैं विजय और अशोक चौधरी

इनमें विजय चौधरी और अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिना जाता है, जिनका शासन-प्रशासन में व्यापक अनुभव रहा है।

डिप्टी सीएम पर मुहर

विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला भी आधिकारिक रूप से तय कर दिया गया है।

शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी

गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए देशभर से कई बड़े नेता और मुख्यमंत्री शामिल होंगे।