लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कार्रवाई, पासपोर्ट किया गया सस्पेंड

लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ कार्रवाई, पासपोर्ट किया गया सस्पेंड

गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। गोवा पुलिस ने बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के पासपोर्ट निलंबित कर दिए हैं। रविवार को बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई।

गोवा के नाइट क्लब अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। गोवा पुलिस ने बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के पासपोर्ट निलंबित कर दिए हैं।

रविवार को बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद क्लब मालिक देश छोड़कर फरार हो गए थे। जांच में बुधवार को यह सामने आया कि आग लगने के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भाग गए थे।

पासपोर्ट सस्पेंड करने का नियम

विदेश मंत्रालय के नियमों के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 के सेक्शन 10A के तहत केंद्र सरकार या अधिकृत अधिकारी किसी व्यक्ति का पासपोर्ट सस्पेंड कर सकता है। कानून के मुताबिक, पासपोर्ट निलंबित होने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति देश छोड़कर नहीं जा सकता।