आज नीरज चोपड़ा खेलेंगे जैवलिन थ्रो का फाइनल, देखिए पेरिस ओलंपिक में भारत के मुकाबले

आज नीरज चोपड़ा खेलेंगे जैवलिन थ्रो का फाइनल, देखिए पेरिस ओलंपिक में भारत के मुकाबले

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगा। आज पेरिस ओलंपिक में हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत का सामना स्पेन से है। कुल मिलाकर 13वें दिन भारत 4 मेडल जीत सकता है।

पेरिस ओलंपिक 2024 भारत के लिए काफी खास है। आज का दिन और भी अहम है, क्योंकि भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो का फाइनल खेलने उतरेंगे। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। अब इस बार फिर उनसे गोल्ड जीतने की उम्मीद की जा रही है।

नीरज के अलावा हॉकी टीम से भी मेडल लेकर आने की उम्मीद की जा रही है। भारतीय टीम स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल खेलने उतरेगी। भारतीय रेसलर्स भी फिर से एक्शन में दिखेंगे।

आज मैट पर उतरेंगे भारत के रेसलर

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज जीत कर हर किसी को बहुत गौरवान्वित महसूस करवाया था। इसी के साथ चार दशक का भारत का ओलंपिक मेडल का सूखा खत्म किया था। अब एक बार फिर ब्रॉन्ज को बरकरार रखने की उम्मीद की जा रही है।

रेसलिंग की बात करें, तो 57 किलोग्राम में भारत के पुरुष रेसलर अमन सहरावत मैट पर उतरेंगे। इसी वेट कैटेगरी में महिला वर्ग में भारत की अंशु मलिक भी रेसलिंग करेंगी। फिलहाल भारत का कोई भी रेसलर मेडल हासिल नहीं कर पाया है। इन दोनों खिलाड़ियों से मैडल जीतने की उम्मीद की जा रही है।