बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन, BNP प्रमुख ने 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Bangladesh Ex PM Death: बांग्लादेश की राजनीति से एक बड़ा नाम हमेशा के लिए विदा हो गया। देश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया (Begum Khaleda Zia) का मंगलवार सुबह ढाका के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने ढाका के अपोलो अस्पताल में सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। वह 80 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
बांग्लादेश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर
पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि इलाज के दौरान उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका और मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। बेगम खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में से एक थीं। उन्होंने देश की प्रधानमंत्री के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लंबे समय तक विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व किया। उनके निधन को बांग्लादेश की राजनीति के एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।
